रोहित और निहारिका
- फोटो : अमर उजाला
...और प्यार में बदल गई बचपन की दोस्ती
मोहकमपुर एकता विहार निवासी रोहित असवाल और निहारिका शर्मा ऐसा कपल है, जो बचपन से एक दूसरे को जानता है और आज दोनों एक साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। निहारिका दूरदर्शन में कार्य करती हैं। जबकि रोहित असवाल एनबीसी कंपनी में इंजीनियर हैं। उनकी शादी में काफी अड़चनें आई, लेकिन दोनों का एक-दूसरे पर विश्वास बना रहा और वर्ष 2014 में विवाह कर जीवन भर के लिए एक हो गए। निहारिका बताती है कि रोहित के पिताजी तो शादी के लिए तैयार हो गए, लेकिन इंटरकास्ट होने के कारण उनके मां और भाई इसके लिए राजी नहीं हुए। इस बीच उसके अपने घरवालों को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। करीब दस साल तक दोनों ने इंतजार किया।
पहली मुलाकात
वह बताती हैं कि उसके मामा लखनऊ में रहते थे। जिस कॉलोनी में मामा रहते थे, उसी कॉलोनी में रोहित के पिताजी भी रहते थे। इसलिए दोनों में बचपन में काफी दोस्ती थी। बड़े हुए तो दोनों अलग हो गए। इसके बाद रोहित ने फेसबुक के माध्यम से मेरा पता लगाया। फेसबुक पर बात होने के बाद दोनों फोन पर बात करने लगे और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। बाद में दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी का मन बना लिया।
यादगार लम्हा
वह बताती हैं कि मामा की मदद से किसी तरह से मम्मी तैयार हुई, लेकिन भाई तैयार नहीं हुआ। आखिरकार 2014 में घरवालों ने हां कर दी और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।