फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरंग में कैद 41 जिंदगियां: टूट रहा श्रमिकों का हौसला, भाभी से बात कर रोने लगा विरेंद्र, पूछा-हम कब बाहर आएंगे

Sat, 25 Nov 2023 04:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
श्रमिक वीरेंद्र की भाभी - फोटो : अमर उजाला
सिलक्यारा सुरंग में ऑगर मशीन के फंसने से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे अधिकारियों के चेहरे उतर गए हैं। श्रमिक बीते 14 दिनों से सुरंग से बाहर आने की उम्मीद लगाए हैं, लेकिन अभियान में बार-बार अड़चन आ रही है। ऐसे में अब श्रमिक भी उदार और निराश होने लगे हैं। 

शनिवार को सुरंग में फंसे वीरेंद्र की भाभी सुनीता ने कहा कि अब विरेंद्र हताश हो रहा है। जब बात की तो वह  रोने लगा। इस चिंता में आज सुबह नाश्ता भी नहीं किया है। बाकी मजदूर भी बेहद चिंतित व निराश थे। सबका एक ही सवाल है कि उन्हें बाहर कब निकालोगे। यहां सब लोग परेशान हैं। बात करने के लिए भी रोजाना कई घंटे केवल परमिशन लेने में लगते हैं। 

Uttarkashi Tunnel: सुर्खियों में आया गुमनाम सिलक्यारा, लोग टकटकी लगाए कर रहे मजदूरों के बाहर आने का इंतजार
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यहां से हो रहा पानी का रिसाव - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी तरफ सिलक्यारा टनल के ऊपरी हिस्से में आज शनिवार को पानी का रिसाव बढ़ने से चिंताएं भी बढ़ रही हैं। 14 दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर न निकालने पर बाहर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : अमर उजाला
टनल विशेषज्ञ कर्नल परिक्षित मेहरा ने बताया कि ऑगर मशीन के बरमे को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। जिसमें कुछ समय लग सकता है। बताया कि जैसे ही बरमा बाहर निकाल लिया जाएगा तो दोबारा ड्रिलिंग का प्रयास किया जाएगा।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सीएम धामी का कहना है कि सभी मजदूर ठीक है। मजदूरों से बात हुई है, वो ठीक है। बताया कि मजदूरों को भोजन पानी मिल रहा है।  हैदराबादा से कटर लाया जा रहा है साथ ही प्लाज्मा कटर मंगवाया गया है। कहा कि सारा ध्यान मजदूरों को निकलाने पर है। मशीन के टूटे हिस्से कल तक निकलेंगे। वर्टिकल ड्रिलिंग का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बचाव अभियान का जायजा लेते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
ऑगर मशीन का बरमा फंसने के बाद उसे काटकर निकालने का काम जारी है। मशीन के बरमे का 45 मीटर हिस्सा फंसा था। जिसे 20 मीटर तक काटकर निकाल लिया गया है। अभी 25 मीटर तक निकाला जाना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें