फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Collapse: डरे हुए हैं मजदूर...सुरंग में आ रही चटकने की आवाजें, कहीं खतरे की घंटी तो नहीं

Mon, 20 Nov 2023 11:35 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 7
सुरंग के बाहर परेशान परिजन - फोटो : amar ujala

सिलक्यारा सुरंग में आ रहीं चटकने की आवाजें कहीं खतरे की घंटी तो नहीं हैं। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के मुताबिक यहां अब तक कई बार ऐसी आवाजें सुनाई दी हैं जिसके बाद यहां भूस्खलन की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित न हो, इसके लिए सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं।

बीते 12 नवंबर को बड़ी दिवाली के दिन यमुनोत्री हाईवे के सिलक्यारा बैंड के पास निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग के मुहाने से 200 मीटर अंदर भारी भूस्खलन हुआ। जिसके चलते 41 मजदूर वहां फंसे हुए हैं। हालांकि उन तक खाना व ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका है।
 

विज्ञापन

2 of 7
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : amar ujala

वहीं ऑगर मशीन से ड्रिलिंग के दौरान सुरंग चटकने की आवाज आ रही हैं। जिसके बाद यहां काम कर रहे मशीन ऑपरेटर व मजदूरों में डर का माहौल है।

विज्ञापन

3 of 7
रेस्क्यू अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला

एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि यहां ऐसी आवाजें कई बार सुनी गई हैं।
 

4 of 7
टनल के ऊपर सड़क बनाने का काम जारी। - फोटो : amar ujala
इन आवाजों से यहां दोबारा भूस्खलन की प्रबल संभावना जताई गई है। इसे खतरे की घंटी माना जा रहा है। इसी को देखते हुए यहां खाने व ऑक्सीजन की सप्लाई वाली पाइपलाइन को सुरक्षित स्थान पर लाकर ह्यूम पाइपों से कवर किया गया है। जिनमें घुटनों के बल पहुंचकर अंदर फंसे मजदूरों से बातचीत की जा रही है।

ये भी पढ़ें...41 जिंदगियां कैद: सुरंग में फंसे भाई की तलाश में यूपी से पहुंचा अशोक, बहन का ये संदेश बताकर बेबस नजर आया
विज्ञापन

5 of 7
टनल के ऊपर ड्रिल के लिए ऐसे बन रही सड़क - फोटो : amar ujala
राहत एवं बचाव कार्य के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल का कहना है कि सुरंग के अंदर के भाग को और मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
श्रमिकों के सुरंग से बार निकलने का इंतजार करते परिजन व स्थानीय लोग। - फोटो : amar ujala
श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल के ऊपर आरवीएनएल भी 8 इंच का ड्रिल करेगी। टीम ने सर्वे शुरू कर दिया। 80 मीटर के पाइप से मजदूरों को भोजन, दवाई आदि उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें...41 जिंदगियां कैद: सुरंग में फंसे भाई की तलाश में यूपी से पहुंचा अशोक, बहन का ये संदेश बताकर बेबस नजर आया
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : amar ujala
वहीं सुरंग के ऊपर ड्रिलिंग के लिए जगह चुन ली गई है।1.2 मीटर डायमीटर की ड्रिल होगी। जिसका सेटअप अगले 24 घंटे में होने की संभावना है। अब दो से तीन दिन में ड्रिल पूरी हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें