फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: बॉबी पंवार की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े कांग्रेस नगर अध्यक्ष, मचा हड़कंप

Mon, 13 Feb 2023 09:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव(उत्तरकाशी)

सार

सूचना मिलते ही मौके पर एसआई राजेश कुमार सिपाहियों के साथ पहुंचे। वे लगातार उन्हें समझा रहे हैं लेकिन रावत उनकी मांग मानने के बाद ही नीचे उतरने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन
1 of 5
उत्तरकाशी में मोबाइल टावर पर चढ़े कांग्रेस नगर अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की रिहाई की मांग को लेकर एक युवक बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सूचना पर जुटे लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसडीएम व सीओ के लिखित आश्वासन पर युवक करीब दो घंटे बाद टॉवर से नीचे उतर गया। सोहन रावत कांग्रेस का नगर अध्यक्ष है।

Dehradun Lathcharge: बॉबी पंवार समेत 13 युवाओं की जमानत पर अब कल होगी सुनवाई, कोर्ट ने दिया एक दिन का समय

सोमवार शाम करीब पांच बजे सोहन रावत बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर चढ़ गया। सोहन ने बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की रिहाई के साथ विभिन्न भर्तियों में धांधली की सीबीआई जांच की मांग की। सूचना पर एसडीएम बड़कोट देवानंद शर्मा, सीओ सुरेंद्र भंडारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
उत्तरकाशी में बॉबी की रिहाई को लेकर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने युवक को नीचे उतारने के लिए परिजनों को समझाया। बाद में करीब दो घंटे बाद युवक एसडीएम व सीओ के लिखित आश्वासन पर टॉवर से नीचे उतर गया। प्रशासन ने युवक को उसके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तरकाशी में बॉबी की रिहाई को लेकर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
 नौगांव के जौनसार क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी जुलूस प्रदर्शन किया। उधर, बड़कोट में बेरोजगार युवकों ने मशाल जुलूस निकाला। देहरादून जनपद की सीमा से लगे उत्तरकाशी के बर्निगाड कस्बे में सोमवार को बड़ी संख्या में जौनसार क्षेत्र के ग्रामीण यमुनोत्री हाईवे पर एकत्रित हुए।

4 of 5
उत्तरकाशी में बॉबी की रिहाई को लेकर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
बेरोजगार संघ के अध्यक्ष की रिहाई की मांग के लिए उनके गांव दोतरोटा सहित पड़ोसी गांवों के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जो सरकार बेरोजगारों को रोजगार की जगह लाठियां दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तरकाशी में बॉबी की रिहाई को लेकर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
आंदोलन को यमुनाघाटी कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया। बड़कोट में बेरोजगार युवाओं ने कहा कि सरकार रोजगार देने के बजाय युवाओं को जेल भेज रही है जो पेपर लीक कर रहे हैं उन्हें बचाने के लिए सीबीआई जांच नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें