फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Landslide: यमुनोत्री यात्रा बाधित, रोके गए हजारों श्रद्धालु ...लापता लोगों की खोजबीन जारी

Tue, 24 Jun 2025 02:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)

सार

यमुनोत्री धाम के पैदल पर मार्ग पर सोमवार को पहाड़ी से हुए भूस्खलन के बाद आज सुबह से फिर खोज बचाव अभियान शुरू किया गया। नौकैंची के समीप मलबा बोल्डर आने से कई लोग उसमें दब गए थे। सोमवार देर शाम तक एक 12 वर्षीय किशोरी समेत दो शव निकाल दिए गए थे, वहीं एक घायल को उपचार के लिए भेजा गया था। 
विज्ञापन
1 of 5
भूस्खलन के कारण रोकी गई यमुनोत्री यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग बाधित हो गया है। दो लापता श्रद्धालुओं की खोजबीन जारी है, जिस कारण यमुनोत्री धाम की आवाजाही फिलहाल बंद कर दी गई है। बड़कोट, दुबाटा बैंड, गंगनानी, खराड़ी, पालीगाड़ सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को रोका गया है।

सैकड़ों वाहनों में हजारों श्रद्धालु कल से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका है, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भूस्खलन के कारण रोकी गई यमुनोत्री यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहत व बचाव दल लगातार खोजबीन और मार्ग खोलने के कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यमुनोत्री यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। 

4 of 5
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यात्रा मार्ग खुलने तक किसी को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: डोईवाला के पास अनियंत्रित डंपर टोल प्लाजा की बैरिकेडिंग से टकराया, बड़ा हादसा होने से टला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यमुनोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा के लिहाज से ढाई किमी का भंडेली गाड़ यमुनोत्री वैकल्पिक पैदल मार्ग भी काफी जोखिम भरा है। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें