फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी आपदा: छह बार आया मलबे का सैलाब, मैदान में तब्दील हुआ धराली; सुरक्षित खड़ा रहा समेश्वर देवता का मंदिर

Thu, 07 Aug 2025 12:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi Flood News: धराली गांव में बीते मंगलवार दोपहर करीब 1:50 बजे खीर गंगा में पानी और मलबे का एक ऐसा सैलाब आया जिसने 20 से 30 सेकेंड के भीतर पूरे धराली बाजार को तबाह कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
उत्तरकाशी आपदा - फोटो : आईटीबीपी
धराली गांव में खीर गंगा में आए सैलाब का कहर मंगलवार देर शाम तक चलता रहा। दोपहर में जहां पानी के साथ बहकर आए मलबे ने धराली बाजार को तबाह कर दिया था। वहीं देर शाम तक करीब पांच से छह बार बह कर आए मलबे ने नदी के दूसरी ओर ग्रामीणों के घरों को भी जमींदोज कर दिया। इतनी तबाही के बावजूद यहां स्थित समेश्वर देवता मंदिर को कोई क्षति नहीं हुई, जबकि इसके आसपास के घर मलबे में दब गए।

धराली गांव में बीते मंगलवार दोपहर करीब 1:50 बजे खीर गंगा में पानी और मलबे का एक ऐसा सैलाब आया जिसने 20 से 30 सेकेंड के भीतर पूरे धराली बाजार को तबाह कर दिया।

Uttarkashi Flood: जिंदगी की उम्मीद...11 जवानों समेत 13 लोगों को किया रेस्क्यू, अब तक छह की मौत, 20 लापता
विज्ञापन

2 of 5
समेश्वर देवता मंदिर - फोटो : आईटीबीपी
यहां मौजूद होटल, दुकानें और बगीचों के साथ ही पांडवकालीन कल्प केदार मंदिर इस सैलाब में जमीदोंज हो गया। जबकि कई लोग भी मलबे में दब गए। कितने लोग मलबे में दबे हैं इसकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तरकाशी आपदा - फोटो : आईटीबीपी
इस सैलाब के बाद भी खीर गंगा से मलबे का आना बंद नहीं हुआ। देर शाम तक करीब पांच से छह बार मलबे का सैलाब नीचे आता रहा। खीर गंगा के दूसरी ओर ग्रामीणों के घर भी इस मलबे की चपेट में आ गए।

4 of 5
उत्तरकाशी आपदा - फोटो : आईटीबीपी
देर रात तक धराली गांव में बने बॉस्केटबाल मैदान से लेकर पूरा बाजार क्षेत्र और भागीरथी नदी के किनारे के करीब एक किमी क्षेत्र ने मैदान का रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तरकाशी आपदा में मकान में घुसा मलबा - फोटो : एजेंसी
इस तबाही के बीच समेश्वर देवता मंदिर और कुछ भवन पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि इन घरों में रह रहे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें