फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे के पास हिमस्खलन...बर्फबारी जारी, हाईवे खोलने में जुटी BRO की टीम, देखें तस्वीरें

Tue, 04 Mar 2025 12:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास हिमस्खलन आया है। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन
1 of 5
 गंगोत्री हाईवे के पास आया हिमस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण धराली और भैरोघाटी के बीच गंगोत्री हाईवे पर भारी हिमस्खलन हुआ। हालांकि वहां वाहनों की आवाजाही बंद होने और आवासीय बस्ती से दूर होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। बीआरओ के अधिकारियों के अनुसार बर्फबारी रुकने के बाद हाईवे खोलने का प्रयास किया जाएगा।

बीती 28 फरवरी को जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण डबराणी, झाला के समीप और धराली और भैरोघाटी के बीच भारी हिमस्खलन हुआ था। वहीं बीते सोमवार से हो रही बर्फबारी के दौरान मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले स्थानों में हिमस्खलन की चेतावनी दी थी।

मंगलवार सुबह धराली से आगे चांगथांग के समीप बड़ा हिमस्खलन हुआ। बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे बंद होने से वहां पर शीतकाल में आवाजाही बंद है और आबादी क्षेत्र बहुत दूर है। इसलिए किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। वहीं हिमस्खलन गंगोत्री हाईवे से करीब 100 मीटर नीचे भागीरथी नदी तक हुआ।

दस ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित
बीआरओ कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि उस क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी हल्की होते ही हिमस्खलन को हटाने का प्रयास किया जाएगा। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

प्रदेश में आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। सोनगाड से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित हैं। बीआरओ-1442 बीसीसी द्वारा वर्तमान स्थिति सोनगाड से सुक्की टॉप तक मार्ग केवल नॉन स्किड चेन वाले वाहनों के लिए सुचारू किया गया  है।

वर्तमान में बर्फबारी जारी है। सुखी टॉप पर एक जेई बर्फ हटाने के काम की निगरानी कर रहे हैं। दो जेसीबी बेट सोनगाद से सुखी टॉप तक काम कर रहे हैं। किसी भी तरह के हिमस्खलन से निपटने के लिए डबरानी में एक एक्स 205 इक्वेटर भेजा गया है। इसके अलावा जनपद के दस ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हैं।

विज्ञापन

2 of 5
गंगोत्री में जमी बर्फ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

 बीआरओ-72 द्वारा सुक्की टॉप से झाला तक दो जेसीबी और एक जेसीबी पीडब्लूडी भटवाड़ी द्वारा तैनात हैं। वर्तमान में बर्फबारी जारी है। साथ-साथ मार्ग से बर्फ हटाने का काम चल रहा हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
गंगोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश के आसार जताए गए थे। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: देश में पहली बार नदी में डॉल्फिन की संख्या 6327 होने का अनुमान, WII देहरादून ने किया आकलन
 

4 of 5
गंगोत्री में सड़क खोलने में जुटी बीआरओ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तरकाशी एवलांच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चमोली जिले में अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीजीआरई) चंडीगढ़ की ओर से यह चेतावनी जारी की गई है। कहा गया है कि चमोली के 2500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही रोकी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें