केदारनाथ वन प्रभाग नागनाथ रेंज के जौरासी बीट के लखडी और अंधेरगडी में चीड़ के जंगल पिछले दो दिनों से धू धू कर जल रहे हैं। शनिवार रात को लगी इस भीषण आग से लाखों की वन सम्पदा जल कर खाक हो गई है। वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग से क्षेत्र में धुआं होने से धुंध छाई हुई है। वन क्षेत्राधिकारी विक्रम रावत व वन दरोगा जमन सिंह नेगी के नेतृत्व में वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। जंगल के चट्टानी हिस्से में आग लगी होने से वन कर्मियों को आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।