फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बर्फबारी देखने को वादियों में उमड़े पर्यटक, जाम ने किया परेशान, यातायात व्यवस्था हुई फेल, तस्वीरें

Sun, 09 Jan 2022 06:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
snowfall - फोटो : अमर उजाला
मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी देखने के लिए रविवार को पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिससे वहां यातायात व्यवस्था फेल हो गई। चंबा- धनोल्टी मार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। धनोल्टी-कद्दूखाल के बीच सड़क पर अधिक बर्फ जमा होने के कारण जाम की समस्या हुई। पर्यटक स्थल धनोल्टी और बुरांशखंडा में पड़ी बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचे, लेकिन धनोल्टी मार्ग बाटाघाट के पास पुलिस ने पर्यटकों को आगे जाने से रोक दिया। जिससे पर्यटकों में नाराजगी देखने को मिली। पर्यटक पुलिस से आगे जाने के लिए बहस करते दिखे, लेकिन पुलिस ने वाहनों को आगे नहीं जाने दिया। जिससे सैकड़ों पर्यटक बर्फ देखने से वंचित रहे।

काणाताल, कद्दूखाल में पुलिस ने बिना मास्क के पहुंचे 10 पर्यटकों का चालान काटकर 500-500 रुपये अर्थदंड वसूला। शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने पर भी 12 पर्यटकों का चालान काटा गया। धनोल्टी, सुरकंडा क्षेत्र में बीते शनिवार को जमकर बर्फबारी हुई है। बारिश के कारण बीते दिन बर्फबारी देखने के लिए कम संख्या में पर्यटक धनोल्टी पहुंच पाए।

रविवार सुबह बारिश थमने और मौसम खुलने के साथ ही बर्फबारी देखने के लिए धनोल्टी में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ऋषिकेश, हरिद्वार और ऋषिकेश से सुबह 10 बजे से धनोल्टी पर्यटकों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देर शाम तक सड़क मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। 
विज्ञापन

2 of 9
snowfall - फोटो : अमर उजाला
चकराता के लोखंडी क्षेत्र में हुई बर्फबारी से पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढक गया है। पहाड़, पेड़-पौधे, घर-मकान सब बर्फ से लकदक नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
snowfall - फोटो : अमर उजाला
प्रकृति के इस सुंदर नजारे को देखने के लिए क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। हालांकि अधिक संख्या में पहुंच रहे पर्यटकों के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है। लेकिन बर्फबारी देखने के लिए उत्साहित पर्यटकों का चकराता क्षेत्र में पहुंचना जारी है।

4 of 9
jam, snowfall - फोटो : अमर उजाला
चकराता के देववन, कनासर, जाडी, जंगलात चौकी, ठाणा डांडा, चौली थात, मांखटी पोखरी आदि क्षेत्रों में शनिवार को जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर चकराता-विकासनगर व चकराता-त्यूणी मार्ग बंद हो गया। जिसे लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई के माध्यम से खोल दिया गया।
विज्ञापन

5 of 9
jam, snowfall - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से पूरा क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक बन गया है। घर-मकान से लेकर पेड़-पौधे व पहाड़ियां सभी स्थानों पर बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। प्रकृति के इस सुंदर नजारे को देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक चकराता व लोखंडी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
snowfall - फोटो : अमर उजाला
भारी संख्या में पर्यटकों के आने से विकासनगर-चकराता व चकराता-त्यूणी मार्ग पर बार-बार जाम की स्थिति भी पैदा होती रही।
विज्ञापन

7 of 9
jam, snowfall - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन स्थल औली में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद रविवार को बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ में जमकर मस्ती की। कई पर्यटक यहां स्कीइंग का लुत्फ उठाते भी नजर आए। बर्फबारी के बाद औली में चारों तरफ की सफेद चादर बिछी हुई है। औली में पिछले दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही थी।

8 of 9
snowfall - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी का आनंद लेने के लिए रविवार को औली में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। सुबह मौसम खराब होने के बावजूद पर्यटक बर्फ में मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बर्फबारी से जोशीमठ-औली मोटर मार्ग भी बर्फ से ढका हुआ है, यहां पर वाहनों का संचालन काफी खतरनाक बना हुआ है। ज्यादातर पर्यटक रोपवे से औली पहुंच रहे हैं। औली में पर्यटक चीयर लिफ्ट का भी आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें