फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी का ये नजारा करा रहा देवभूमि में जन्नत का अहसास, तस्वीरों में देखें प्रकृति के अद्भुत नजारे

Sun, 05 Jan 2020 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कई दिनाें से रुक-रुक बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार की रात भी यहां बर्फबारी हुई। जिसकी ताजा तस्वीरें आपको जन्नत में होने का अहसास कराएंगी।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
यहां मुनस्यारी, धारचूला और मुनस्यारी के निचले इलाकों में भी जमकर बर्फ गिरी है। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बागेश्वर के दानपुर क्षेत्र में हिमपात के चलते गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शुक्रवार दोपहर में थल मुनस्यारी मोटर मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुल गया था, लेकिन रात में हुई बर्फबारी के कारण एक बार फिर सड़क बंद हो गई है। शाम तक मार्ग खुलने की संभावना है।

 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को देर रात पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की ऊंची चोटियों चंडाक, थलकेदार, सौड़लेख समेत तमाम चोटियों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह इन चोटियों में बर्फ की चादर बिछी थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, नामिक, मिलम में दो से तीन फीट बर्फ गिरी है। कालामुनि, बेटुलीधार, खलियाटॉप में भी भारी बर्फबारी हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कालामुनी, बेटुलीधार में आधा फीट तक बर्फ गिरी। धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार चौदास घाटी के पांगू से ऊपरी इलाके में डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है। सोसा गांव बर्फ से ढक गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें