फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: सोमवार को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, बढ़ी ठंड, मुनस्यारी बाजार में हुआ सीजन का पहला हिमपात, तस्वीरें

Sun, 26 Dec 2021 05:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी देहरादून में रविवार को धूप हल्की रही और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धूप और बादलों के बीच सुबह से लुका-छिपी का दौर जारी रहा। राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। 

वहीं केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित हरियाली कांठा के ऊपरी तरफ भी हल्की बर्फबारी हुई है। चमोली जिले के ब्रहमताल, भेंकलताल, सूपताल, रूपकुंड, बैदनी बुग्याल, बमोटिया सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ। उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री, हर्षिल, जानकीचट्टी और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई है।

उत्तराखंड: शनिवार को केदारनाथ में हुई रुक-रुक कर बर्फबारी, चार इंच तक नई बर्फ जमी

वहीं पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी बाजार में शुक्रवार देर रात सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके बाद ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद सुबह थल मुनस्यारी सड़क पर पर्यटकों के वाहन नहीं चढ़ पाए, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी में बारिश के बाद हंसलिंग पंचाचूली, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार की पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हुई। मुनस्यारी मुख्यालय में आधा इंच, नई बस्ती में एक इंच, इको पार्क में तीन इंच, कालामुनि में तीन इंच, खलिया में लगभग एक फुट तक बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री और अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निचले क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने के कारण पाला गिरा।
 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वड्डा हुड़कना पुल, नैनीपातल, सतगढ़, कंचनपुर के पास पाले के गिरने के बाद वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो गए हैं। लोगों ने पाला संभावित क्षेत्रों में चूना डालने की मांग की है। जिला मुख्यालय में सुबह अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ठंड से बचने के लिए नगर पालिका नगर के मुख्य तिराहों और चौराहों पर अलाव जला रही है। ठंड अधिक होने के कारण बाजार में रौनक खत्म हो गई है। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण छुटपुट लोग ही बाजार खरीदारी करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें