फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, दिखा स्वर्ग सा नजारा, तस्वीरें...

Sun, 07 Mar 2021 09:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में रविवार शाम को मौसम ने करवट बदली। चमोली जिले में रविवार सुबह अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं केदारनाथ में बादल छाए रहे लेकिन बर्फबारी नहीं हुई।

पहाड़ी इलाकों में रविवार सुबह लगभग पांच बजे बारिश शुरू हुई जो सुबह नौ बजे तक होती रही। दोपहर करीब दो बजे फिर मौसम बदला और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। पूरे दिन मौसम की आंख मिचौली चलती रही। मार्च महीने में ही गर्मी शुरू हो थी, लेकिन रविवार को हुई बारिश से फिर से ठंड होने लगी है।

यह भी पढ़ें...भारत-चीन सीमा: मार्च के आखिरी तक खुल जाएगी सड़क, हिमखंड काटकर ऐसे बनाया जा रहा रास्ता, तस्वीरें

वहीं गोपेश्वर, चमोली और आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। वहीं केदारनाथ में दिनभर मौसम बदलता रहा लेकिन बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। मौसम की बेरुखी से फसलें चौपट हो चुकी हैं। साथ ही जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ रही हैं। वहीं, पेयजल स्रोतों पर पानी का स्राव कम होने से संकट बढ़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहे। धूप में भी हल्कापन रहा। राजधानी देहरादून में शनिवार देर रात को ही बारिश शुरू हो गई थी। सुबह तक हल्की बारिश होती रही। हालांकि दिन में हल्की धूप रही। हरिद्वार में शाम के समय कुछ देर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने भी रविवार को कई जगह बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी।
विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को भी उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। 

4 of 5
घांघरिया में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हाल ही में हेमकुंड साहिब का निरीक्षण करने गया दल मौसम खराब होने के कारण आधे रास्ते से ही लौट आया है। दल ने बताया कि मार्ग पर बहुत कम बर्फ है। गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल हेमकुंड साहिब का निरीक्षण करने गया था। सेवा सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते हम हेमकुंड साहिब तक नहीं पहुंच पाए। इस साल आस्था पथ पर काफी कम बर्फ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल आस्था पथ पर 150 से 200 फीट लंबे हिमखंड पसरे हुए थे, लेकिन इस साल ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है, जिससे यात्रा मार्ग खोलने में दिक्कत नहीं होगी। हालांकि हेमकुंड साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं को बर्फ भी कम ही देखने को मिलेगी। हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जमी है जबकि बीते साल करीब 20 फीट बर्फ जमी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें