उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं, जिसमें अधिकांश भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। दूसरी तरफ द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, चोपता, चंद्रशिला, हरियाली देवी, चिरबटिया के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित नगर तिलवाड़ा, जखोली, मयाली, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश होती रही।