फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पर्यटकों से गुलजार बर्फ की सफेद चादर में लिपटा औली, बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब में भी हिमपात, तस्वीरें

Mon, 06 Jan 2025 08:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर (चमोली)।

सार

Uttarakhand Weather Update: औली में दिनभर मौसम बदला रहा, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे यहां एक बार फिर बर्फबारी के आसार बने हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बर्फ से ढका औली - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ की ऊंची चोटियों, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई, वहीं निचले क्षेत्रों में बादल छाये रहे और शीतलहर चली। उधर, बर्फबारी के बाद औली पर्यटकों से गुलजार है। औली में अब फिर मौसम का मिजाज बदलने से बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

सोमवार को औली में दिनभर मौसम बदला रहा, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे यहां एक बार फिर बर्फबारी के आसार बने हैं। वहीं पर्यटक बड़ी संख्या में चेयर लिफ्ट का भी आनंद ले रहे हैं।

Uttarakhand Weather News: बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश के आसार, इन जिलों के लिए किया गया आज येलो अलर्ट जारी
विज्ञापन

2 of 5
बर्फ से ढका औली - फोटो : अमर उजाला
मुंबई से आए पर्यटक वरुण मेहता का कहना है कि औली का मौसम बदला हुआ है। उम्मीद है कि हमें बर्फबारी देखने को मिलेगी। चेयर लिफ्ट के प्रबंधक दीपक डिमरी ने बताया, सोमवार सुबह से दोपहर तक 700 से अधिक पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से औली के नजारे देखे।
विज्ञापन

3 of 5
बर्फ से ढका औली - फोटो : अमर उजाला
गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधक प्रदीप शाह का कहना है कि औली में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। निगम के गेस्ट हाउस फुल चल रहे हैं।

4 of 5
बर्फ से ढका औली - फोटो : अमर उजाला
वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में आज छह जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फ से ढका औली - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में इन जिलों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें