फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पर टूटी आसमानी आफत, तस्वीरों में देखें पूरे राज्य में हुई तबाही का मंजर

Thu, 12 Jul 2018 07:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 12
flood
देवभूमि उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों के लिए मंगलवार की रात तबाही की रात साबित हुई। एक ओर राजधानी में बारिश से सात लोगों की मौत हो गई तो वहीं पिथौरागढ़ जिले की नदियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। (तबाही की एक्सक्लूसिव फोटो राजीव गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव और कुमाऊं के फोटो जर्नलिस्ट व रिर्पोटर साथियों द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं।)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
flood
मंगलवार रात से नाचनी में कुछ इस तरह उफान पर बह रही है रामगंगा। नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

3 of 12
flood
इस बार मासनूस शुरू होने के साथ ही उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में तबाही का आलम है। बागेश्वर के कपकोट में सरयू नदी विकराल बनी हुई है। यहां नदी में कई वाहनों के बहने की सूचना है।

4 of 12
flood
रामगंगा के विकराल बहाव में नाचनी को बागेश्वर से जोड़ने वाला पुल बह गया है। जिसके बाद आवाजाही में परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन

5 of 12
flood
आज सुबह पिथौरागढ़ जिले के नाचनी में रामगंगा नदी में एक जेसीबी भी बह गई है। प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर है। वहीं बागेश्वर में 19 मोटर मार्ग बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

6 of 12
land slide
देहरादून में सीमाद्वार में बारिश से एक घर ढह गया। जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहीं दो लोगों की मौत रिस्पना दी में बहने से हो गई। सहसपुर में एक वृद्ध अब्दुल अजीज शीतला नदी में बह गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

7 of 12
rain
देहरादून में रात को इतनी तेज बारिश हुई कि शहर तालाब में बदल गया। यहां बाहर पार्क की हुई कार में मकान का पुश्ता गिर गया । 

8 of 12
rain
बारिश से कई घरों को नुकसान पहुंचा। कुछ का पुश्ता ढह गया तो कुछ घरों के गेट दीवार सहित गिरे पड़े मिले।

9 of 12
rain
मंगलवार को जब पूरा शहर सो रहा था। तब बारिश ने तबाही मचाई। सुबह लोग जगे तो उनकी आंखे फटी रह गईं। उनकी कार बहकर दूसरी जगह पहुंच चुकी थी।

10 of 12
rain
बारिश से राजधानी में कई जगह जल भराव हो गया ।

11 of 12
rain
मंगलवार देर रात से हुई बारिश से राजधानी देहरादून की सड़कें तालाब में बदल गईं।
विज्ञापन

12 of 12
flood
देहरादून के तपोवन में लाडपुर स्थित नाला बारिश से उफान पर आ गया। जिसमें कार भी बह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें