फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बर्फबारी होते ही पर्यटकों ने किया मसूरी-धनोल्टी का रुख, चकराता में भी उमड़े सैलानी, तस्वीरें

Sun, 12 Jan 2025 10:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी/चकराता

सार

Uttarakhand Weather Update: बुरांशखंडा में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। स्थानीय लोगों और सैलानियों के चेहरे खिल गए। चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की चौथी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
1 of 5
चकराता में बर्फबारी के बाद पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
रविवार को मसूरी और चकराता में बर्फबारी होते ही पर्यटकों ने पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया। मसूरी में बारिश के साथ बर्फ के हल्के फाहे पड़ने से ठंड बढ़ गई। धनोल्टी और बुरांशखंडा में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। स्थानीय लोगों और सैलानियों के चेहरे खिल गए। उधर, मौसम खराब होने से बुरांशखंडा में दस घंटे बिजली गुल रही।

वहीं, चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की चौथी बर्फबारी हुई। इस दौरान क्षेत्र में मौजूद पर्यटकों ने आसमान से गिर रही बर्फ की फुहारों का खूब लुत्फ उठाया। उधर बर्फबारी की खबर के साथ ही आसपास के शहरों व राज्यों से भारी संख्या में पर्यटकों का चकराता पहुंचना शुरू हो गया है।

Snowfall: औली की हसीन वादियां फिर बर्फ से सराबोर, भारी बर्फबारी से रास्ते बंद, फिसल रहे वाहन, तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
बुरांशखंडा में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मसूरी होटल जीएम विनोद कुदेसिया ने बताया कि बर्फ पड़ने से बड़ी संख्या में सैलानी धनोल्टी और कद्दूखाल पहुंचे। बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। 


 
विज्ञापन

3 of 5
बुरांशखंडा - फोटो : अमर उजाला
धनोल्टी में बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। धनोल्टी निवासी कुलदीप नेगी ने बताया कि बर्फबारी के बाद धनोल्टी क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है, लेकिन बर्फबारी पर्यटन के साथ ही किसानों के लिए अच्छी है।

4 of 5
चकराता - फोटो : अमर उजाला
चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्र लौहारी, लोखंडी, आसमाड़, देवबन, दुरानी, कावतालानी, कशमोई डांडा, मोईला टॉप आदि पहाड़ियों पर सीजन की चौथी बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चकराता में हिमपात - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो दिनों से लगातार मौसम खराब होने व बूंदा-बांदी की स्थिति को देखते हुए आसपास के निवासियों को इस बात का पूरा आभास था कि चकराता में किसी भी समय बर्फबारी हो सकती है। इस कारण ऊंचाई वाले तमाम इलाकों में पहले से ही पर्यटक मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें