फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : उत्तराखंड के बागेश्वर में बारिश का कहर, धंसी सड़क, चपेट में आई कार, एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Wed, 29 Jul 2020 10:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के बागेश्वर से बारिश के कहर की ऐसी तस्वीरें आई हैं जिन्हें देखकर आप खौफजदा हो जाएंगे। बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में मंगलवार की शाम से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
मंगलवार शाम कपकोट के बालीघाट-धरमघर सड़क पर उडियार नामक स्थान पर कलवर्ट ध्वस्त हो गया। वहां से गुजर रही एक कार क्षतिग्रस्त कलवर्ट में समा गई।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
गनीमत यह रही कि कार में सवार चारों लोग कलवर्ट धंसने का अंदेशा होने पर कार से कूद गए। चारों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
लगातार हो रही बारिश से कपकोट में कई घरों में मलबा घुसने की सूचना है। जान-माल का नुक़सान नहीं हुआ है। जिले की कई सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
बारिश के कारण सरयू और गोमती का जलस्तर काफी बढ़ गया है। घाट जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें