उन्होंने खाती गांव में हंस फाउंडेशन के माध्यम से संचालित अस्पताल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि अस्पताल में तीन डॉक्टर तैनात हैं, जिसमें दो आयुष डॉक्टर हैं। फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और एएनएम भी है। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अस्पताल में तीन प्रसव कराए गए।