चकराता में कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, चकराता में न्यूनतम तापमान - 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बसे गांव लोखंडी, लोहारी, उदांवा, खाटुवा, बनियाना, इंद्रोली आदि के लोगों ने पशुओं समेत निचले इलाकों में बनी छानियों का रुख करना शुरू कर दिया है।