फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बदरीनाथ में माइनस में पहुंचा तापमान, कड़ाके की ठंड से जम गई ऋषि गंगा की जलधारा और बदरीश झील, तस्वीरें

Wed, 12 Nov 2025 09:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)

सार

Uttarakhand Weather Update: बदरीनाथ धाम में अक्तूबर माह से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं पिछले दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ धाम में जम गई ऋषिगंगा और बदरीश झील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ धाम में ठंड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ठंड का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि यहां पर नाले जमने लग गए हैं। वहीं, बामणी गांव के सामने बहने वाली ऋषि गंगा का पानी जम गया है। बदरीश झील में बर्फ की परत बन रही है। देर रात को धाम में तापमान माइनस 8 से 10 डिग्री तक पहुंच रहा है।

बदरीनाथ धाम में अक्तूबर माह से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं पिछले दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड के कारण यहां बहने वाले नदी नाले जमने लगे हैं। पहाड़ी पर बहती ऋषिगंगा की जलधारा जमकर बर्फ बन गई है।

Chamoli: माणा पास की देवताल झील देखने पहुंच चुके 2300 पर्यटक, प्राकृतिक सौंदर्य का भी उठा रहे लुत्फ
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ धाम में जम गई ऋषिगंगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय निवासी रामनारायण भंडारी ने कहा कि बदरीनाथ में तापमान में भारी गिरावट आ गई है। रात के समय यहां का तापमान माइनस 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ धाम में जम गई ऋषिगंगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौसम साफ होने से रात को पाला पड़ रहा है और वह सुबह तक जम रहा है। दोपहर को धूप खिलने पर कुछ राहत मिल रही है लेकिन दोपहर दो बजे के बाद ठंडी हवा चलनी शुरू हो रही है।  

4 of 5
बदरीनाथ धाम में जम गई ऋषिगंगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ धाम के कपाट अभी 25 नवंबर को बंद होंगे। ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि धाम में पर्याप्त गर्म कपड़े लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदरीनाथ धाम में जम गई बदरीश झील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही धाम में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें