फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall: बदरी-केदार में हुई बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में भी जमी दो फीट बर्फ, पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरें

Tue, 07 Oct 2025 09:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल

सार

Uttarakhand Weather Snowfall News: हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट 10 अक्तूबर को बंद हो रहे हैं। इससे पहले ही हेमकुंड साहिब बर्फ से सराबोर हो गया है।
विज्ञापन
1 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। हेमकुंड साहिब में दो फीट तक बर्फ जम चुकी है जबकि बदरीनाथ के पीछे की पहाड़ियों पर बर्फबारी होने से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं केदारनाथ धाम में दूसरे दिन भी बर्फ गिरी। साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई।

हेमकुंड साहिब और लोकपाल मंदिर में करीब दो फीट तक बर्फ जम चुकी है। हेमकुंड साहिब का ट्रैक बर्फ से ढक चुका है, जिससे यहां श्रद्धालुओं को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Uttarakhand Weather: पहाड़ में बर्फबारी से मैदान में गिरा पारा; ठंड की हुई शुरुआत, आज भी येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन

2 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस और एसडीआरएफ के जवान रास्ते पर तैनात रहे और यात्रियों को आवाजाही में मदद करते रहे। हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट 10 अक्तूबर को बंद हो रहे हैं। वहीं बदरीनाथ धाम में रुक-रुककर बर्फबारी होती रही लेकिन जम नहीं पाई।
विज्ञापन

3 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं केदारनाथ धाम में मंगलवार को भी सुबह हल्की बर्फबारी हुई जबकि चोटियों पर बर्फ जमी है। मौसम विभाग के अलर्ट के कारण दो दिनों तक फूलों की घाटी बंद रही यहां भी घाटी बर्फ से लकदक हो गई है।

4 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बार समय से पहले बर्फबारी होने से सीमांत क्षेत्र के गांव बर्फ से ढक गए हैं। ऐसे फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। करीब 30 साल बाद ऐसा हुआ है जब अक्तूबर के पहले सप्ताह में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऊंची चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नीती घाटी के गमशाली, फरकिया, द्रोणागिरी, बाम्पा, मलारी सहित घाटी के अन्य गांवों में जमकर बर्फ गिरी है। नीती घाटी में खेतों में अनाज नहीं निकाला गया है। ऐसे में बर्फबारी से फसल को नुकसान होने की आशंका है। माणा और नीती की अग्रिम चौकियां बर्फ से ढक चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें