फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चार धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदान में बारिश से बढ़ी हाड़ गलाने वाली ठंड, तस्वीरें...

Wed, 03 Feb 2021 07:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में मौसम ने बुधवार को फिर करवट बदली। भारतीय मौसम केंद्र ने पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना जताई थी। सुबह तक मौसम ठीक रहा, लेकिन देर शाम पहाड़ों में बर्फबारी होने लगी। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब, औली में देर शाम बर्फबारी शुरू हो गई।  तस्वीरें देखिए...  
विज्ञापन

2 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी जिले में मौसम के करवट बदलने के साथ गंगा और यमुना घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों ने फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला शुरू होने से तापमान में गिरावट के साथ ही ठिठुरन वाली सर्दी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
उत्तरकाशी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री, हर्षिल, धराली, मुखबा व सुक्की तथा यमुनोत्री, खरसाली व जानकीचट्टी आदि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की फुहारें गिरने से मौसम में और भी ज्यादा ठंडक आ गई है। निचली घाटियों में अधिकतम तापमान 12 डिग्री तथा न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत बर्फबारी वाले इलाकों में पारा शून्य से नीचे बना हुआ है।

4 of 6
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर बाद बदरी-केदार समेत हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, गोरसों सहित माणा और नीती घाटी में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ में बर्फबारी के कारण निचले क्षेत्रों में शाम के समय शीतलहर चली। 
विज्ञापन

5 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
औली में भी देर शाम बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ गई है। उधर, केदारनाथ धाम समेत द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ और चंद्रशिला में हल्की बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
धनोल्टी और चकराता में भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 5.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। चकराता में दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरन का एहसास करा दिया। लोखंडी, देववन, खंडबा, मुंडाली, मोयला टॉप और कथियान वैली के कई गांव बर्फ से ढक गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें