फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SnowFall In Kedarnath: धाम में बर्फबारी, खूबसूरत नजारा देख अभिभूत हुए श्रद्धालु, बाबा केदार के लगाए जयकारे

Sun, 14 May 2023 01:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
केदारनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। सुबह से कई जिलों में आंधी तूफान चलने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन केदारनाथ धाम में बर्फबारी से यहां पहुंचे श्रद्धालु झूम उठे। धाम में इस अद्भुत नजारे ने तीर्थयात्रियों को अभिभूत किया। 

केदारनाथ धाम में बर्फबारी शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के जयकारे लगाने शुरू किए। मौसम विभाग की ओर से  उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज (रविवार) तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने के आसार बताए हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमक सकती है।

विज्ञापन

2 of 6
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं शनिवार को दोपहर एक बजे तक सोनप्रयाग से 13,532 केदारनाथ भेजे गए।

विज्ञापन

3 of 6
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

कपाट खुलने के बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में इतने यात्री धाम भेजे गए। दोपहर बाद ढाई बजे से धाम में हल्की बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गई।

4 of 6
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ जाने के लिए सुबह तीन बजे से ही सोनप्रयाग में भक्तों की लंबी लाइन लग गई थी। सुबह 6 बजे यात्रियों के पहले दल को धाम के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन

5 of 6
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कुल 13,532 श्रद्धालु धाम गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट अरुण भट्ट ने बताया कि बीते 19 दिनों में शनिवार को पहली बार सोनप्रयाग से सबसे अधिक यात्री केदारनाथ भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश की एक-एक इंच भूमि का हिसाब जुटाएगी सरकार, पूरे राज्य का जीआईए मैप किया जाएगा तैयार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केदारनाथ के लिए रवाना किए गए यात्री - फोटो : अमर उजाला
बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि अब दिनोंदिन दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें