फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : बर्फ की सफेद चादर से ढकीं उत्तराखंड की वादियां, तस्वीरों में पर्यटन स्थल औली का नजारा

Wed, 06 Jan 2021 12:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औली
विज्ञापन
1 of 6
snowfall, auli - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से लोग कड़ाके की सर्दी से बेहाल हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित औली में भी खूब बर्फबारी हो रही है।



विज्ञापन

2 of 6
औली में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। बुधवार को औली में भी काफी अच्छी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से पर्यटकों और व्यवसाय करने वालों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
औली में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
चमोली जिले में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, गोरसों बुग्याल, औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ धाम में करीब डेढ़ फीट और हेमकुंड साहिब में करीब दो फीट बर्फ जम गई है। 
 

4 of 6
औली में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चंद्रशिला, कालशिला समेत जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है, जबकि निचले इलाकों में दिनभर में कई बार रुक-रुकर बारिश होती रही। उत्तरकाशी जिले की निचली घाटियों में रिमझिम बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे निचले इलाकों में शीतलहर बढ़ गई है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
औली में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
यमुनोत्री व गंगोत्री धाम बर्फ से ढक गए हैं, जबकि गंगा घाटी में सुक्की से आगे हर्षिल, धराली, मुखबा, यमुनोत्री घाटी में गीठ पट्टी के खरसाली, नारायणपुरी आदि एक दर्जन गांवों तथा गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के ओसला, पवाणी, गंगाड़, ढाटमीर आदि गांवों में बर्फ की चादर बिछ गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
इस बार सर्दियों में पुरोला के केदारकांठा सांकरी क्षेत्र में रिकार्ड पर्यटक पहुंच रहे हैं। सांकरी में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से जाम की स्थिति बनी हुई है। पर्यटन कारोबारी भगत सिंह रावत ने बताया कि इस बार सर्दियों में बीते सालों के मुकाबले ज्यादा संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। हिमालयन हाईकर्स के माध्यम से यहां क्रिसमस डे के बाद से ही पर्यटकों की आवाजाही जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें