फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बारिश से उफान पर नदी-नाले, मलबे में दबे पार्किंग में खडे़ वाहन, तस्वीरों में देखें हाल

Thu, 29 Jun 2023 12:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
मलबे में दबे वाहन - फोटो : amar ujala
राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन यानी दो जुलाई तक लगातार भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं चमोली गोपेश्वर में बीती रात से हो रही बारिश से आज सुबह करीब गोपेश्वर नगर में पार्किंग में खडे़ वाहनों के ऊपर मलबा आने से तीन वाहन मलबे में दब गए।

नेग्वाड़ मोहल्ले में तीन वाहनों के पिछले हिस्से में मलबे में दब गए। पुलिस के गश्ती दल ने मलबा आने की सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिस पर लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, भारी बारिश से बिरही निजमुला मोटर मार्ग काली पहाड़ी के पास अवरुद्ध हो गया है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है। जिससे निजमुला घाटी के करीब 17 गांवों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है।

चमोली जनपद में बीती रात हुई बारिश से भारी मात्रा में बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गए। तीर्थयात्री कर रहे हाईवे के सुचारु होने का इंतजार करते रहे। प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। बारिश का यह क्रम अगले दो जुलाई तक भी जारी रहेगा।  देहरादून सहित नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश हो रही है।बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
विज्ञापन

2 of 6
बारिश से दबे मलबे - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह बताया कि अगले तीन दिन भी देहरादून सहित गढ़वाल और कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी-तूफान की आशंका है।
विज्ञापन

3 of 6
चमोली में बारिश से गदेरे उफान पर - फोटो : amar ujala
प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रूक रूककर हो रही बारिश के साथ सड़कों के बंद होने का सिलसिला भी जारी है।

4 of 6
बारिश से उफान पर नदी नाले - फोटो : amar ujala
बुधवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे 51 सड़कें बंद हो गईं।
विज्ञापन

5 of 6
बारिश - फोटो : amar ujala
लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि बुधवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश एक स्टेट हाईवे, एक मुख्य जिला मार्ग, 20 ग्रामीण सड़कें और पीएमजीएसवाई की 29 सड़कें बंद हैं।

ये भी पढ़ें...Tehri:  गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट, सुबह-सुबह धमाकों की आवाज सुनकर दहशत में आए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बारिश - फोटो : amar ujala
बुधवार को सड़कों को खोलने के काम में 42 जेसीबी मशीनों को लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें