फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर लौटी ठंड, तस्वीरों में देखें बदरी-केदार धाम का ये भव्य नजारा

Thu, 20 Apr 2023 02:57 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 6
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम ने करवट ली और एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास कराया। यहीं नहीं बर्फबारी से एक बार फिर उत्तराखंड में बदरीनाथ- केदारनाथ -गंगोत्री सहित उच्च हिमालय क्षेत्रों की पहाड़ियां चांदी सी चमकने लगी हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में रातभर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश लगातार जारी है। 
 


उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट बदली। आज बृहस्पतिवार को भी मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं। मौसम में परिवर्तन होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। गंगोत्री धाम की पहाड़ियों और गौमुख के आस-पास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। यमुना घाटी में भी हल्की बारिश हुई।

वहीं, देर शाम मसूरी और देहरादून में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 6
गंगोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जबकि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के अलावा कुछ जगहों पर अवशेष जमा होने के चलते सड़क अवरोध होने की संभावना भी जताई है।

4 of 6
गंगोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की ओर से 18 से 21 अप्रैल तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
केदारनाथ बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forest Fire: तेज हवाओं से फैली लपटें, 24 घंटें में 25 जगह धधके जंगल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंगोत्री धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही विभाग ने खुले स्थानों पर वाहन व मवेशियों को न रखने की हिदायत दी है। तेज ओलावृष्टि से वाहन व मवेशी को नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें