उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। लगातार बारिश होने से मैदानी इलाकों में गंगा व अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिसके चलते लोगों को कई जगह परेशानी उठानी पड़ रही है।
Uttarakhand weather: तीन जिलों में बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट, 14 स्टेट हाईवे समेत 229 सड़कें बंद
वहीं, ऋषिकेश में सोमवार रात उफनती बीन नदी में एक कार फंस गई। कार में नोएडा के दो और ऋषिकेश का एक युवक था। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची और कार को बाहर निकाला।
Cloud Burst: उत्तराखंड के जोगड़ी और रैतपुर गांव में बादल फटने से मची तबाही, खेत और पैदल रास्ते बहे, तस्वीरें
जानकारी के अनुसार, कार में मनीष जखमोला (31 वर्ष) पुत्र भगवती प्रसाद, ऋषिकेश, विकास उनियाल(36 वर्ष) पुत्र प्रकाश उनियाल निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश, व सूरज सिंह ( 28 वर्ष) पुत्र भानु प्रताप सिंह नोएडा उत्तर प्रदेश सवार थे। तीनों युवक हरिद्वार से चीला होते हुए ऋषिकेश की तरफ आ रहे थे।