हरीश रावत की भुट्टा पार्टी
- फोटो : फेसबुक@हरीश रावत
इसके साथ ही हरीश ने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा को कौशिक के अच्छा काम करने पर बधाई देनी चाहिए, तब कुछ भाजपा नेता उनकी विदाई पर मिठाई बांट रहे हैं। भाजपा का यह नया चरित्र सामने आया है। वहीं, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को भंग किए जाने के बयान पर हरीश ने उन्हें सराहा। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा की पूर्व सीएम ने यह मुद्दा तब उठाया, जब उनको लगा कि पानी अब सिर के ऊपर चला गया है। रावत ने कहा कि इससे उनका इस मुद्दे पर आक्रोश झलकता है। वर्तमान सीएम को पूर्व सीएम की बात को गंभीरता से देखना चाहिए।