फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: क्रिसमस के बाद बर्फबारी के आसार, मसूरी के कंपनी गार्डन में बिछी पाले की सफेद चादर

Tue, 20 Dec 2022 01:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी के कंपनी गार्डन में जमा पाला - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के मौसम में ठंडक लगातार बढ़ रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन है। कहीं धुंध तो कहीं पाला परेशानी बढ़ा रहा है। मंगलवार सुबह भी मौसम का मिजाज बिगड़ा दिखाई दिया। 

सुबह कई जगहों पर कोहरे की चादर दिखाई दी। जिससे ठिठुरन महसूस हुई। ऐसे में लोग पहले की अपेक्षा अधिक गर्म पकड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। उधर, मसूरी के कंपनी गार्डन में पाला जमने से जमीन सफेद हो गई है। 

India-China Border: नीती घाटी की गुफा में विराजमान हुए बाबा बर्फानी, सामने आई इस साल की पहली तस्वीरें



वहीं, बर्फबारी का इंतजार भी अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने मसूरी के साथ हीधनोल्टी, औली, हर्षिल समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 27 दिसंबर के बाद बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में भले ही कई दिनों से बारिश और बर्फबारी न हुई हो लेकिन तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड के चलते पाला मुसीबत बढ़ा रहा है तो मैदान में कोहरा परेशानी खड़ा कर रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
नीती घाटी में जमे झरने - फोटो : अमर उजाला
नीती घाटी में इन दिनों कड़ाके की ठंड के चलते यहां बहने वाले सभी नदी और नाले पूरी तहर से जम चुके हैं। घाटी में रात को तापमान माइनस 15 डिग्री तक पहुंच रहा है।

4 of 5
बर्फ के बीच चीन सीमा पर जवान - फोटो : अमर उजाला
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से सुरक्षा एजेंसियों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। यहां तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इन हालातों में भी हिमवीर चीन सीमा पर जुटे हैं। वे बर्फ पिघलाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश में अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। यही कारण है कि हर साल दिसंबर में जो मौसम रहता है, वह इस बार देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन जल्द ही मौसम बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें