फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आपदा पीड़ितों से मिलकर लौट रहे विधायक धामी मलबे के तेज सैलाब में बहे, कई जगह लगी चोटें

Thu, 30 Jul 2020 07:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के मोरी गांव में आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनकर लौट रहे धारचूला के विधायक हरीश धामी चिमड़ियागाड़ नाले में अचानक आए मलबे के साथ बह गए। मलबे का बहाव इतना तेज था कि वे करीब 10 मीटर तक बह गए।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान साथ में चल रहे कार्यकर्ताओं ने बमुश्किल उन्हें बचाया। इस दौरान उनके मुंह, नाक और कानों में भी मलबा घुस गया। नाले में बहने के दौरान बोल्डरों की चपेट में आने से विधायक को चोटें भी आई हैं। 

विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मलबे के तेज सैलाब को देख साथ में चल रहे कार्यकर्ता भी बेहद घबराए नजर आए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाहर निकाला और डॉक्टरों को बुलाकर उन्हें प्राथमिक चिकत्सा दी। बता दें कि विधायक धामी टांगा गांव में आई आपदा के बाद से लगातार प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों का हाल जान रहे हैं। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 19 जुलाई की रात को बंगापानी तहसील के मेतली, बगीचागांव, लुम्ती, जारा जिबली और मोरी गांवों में बारिश ने जमकर कहर बरपाया था। इसके बाद 29 जुलाई को भी मोरी गांव में बारिश ने भयानक रूप ले लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सेना और एसडीआरएफ के जवान क्षेत्र में राहत एवं बचाव के प्रयासों में लगे हैं, लेकिन नदियों में पुल और संपर्क मार्गों के बह जाने से गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक लाना आसान नहीं है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मेतली, बगीचाबगड़, मोरी और जारा जिबली गांवों में सभी घरों में मलबा घुसा हुआ है। ग्रामीण बच्चों के साथ खेतों में रात गुजार रहे हैं। यही हाल मुनस्यारी तहसील के जोशा और धापा गांवों का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
यहां के 60 से अधिक परिवार जंगल और खेतों में बने टेंटों में रह रहे हैं। लुम्ती के रमेश सिंह ने बताया कि गांव से बाहर निकलने का रास्ता नहीं है। अभी तक मदद नहीं पहुंची है। अधिक बारिश होते ही खेतों में चले जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें