दारमा घाटी में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर के जौलकांडे क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हो गई है। जौलकांडे, बोरगांव, लेटी शीशाखानी और आसपास के इलाकों में करीब आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि से खेत पट गए। इससे गेहूं की खड़ी फसल के साथ ही सब्जी के पौधों को भी क्षति पहुंची है। बागेश्वर हरसीला में पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बागेश्वर-कपकोट सड़क बंद हो गई।