केदारनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में मौजूद बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग से लेकर अन्य स्थानों पर सभी संपत्तियों को कोई क्षति नहीं हुई है। प्रवचन हॉल, इग्लो हट्स क्षेत्र में करीब दो फीट बर्फ जमी है। आगामी यात्रा के लिए केदारनाथ में यात्री सुविधाओं को लेकर जो कार्य होने हैं, उसके लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं।