फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: उफान पर नदियां, मलबे की चपेट में आकर कईं भवन ध्वस्त, सड़कें बंद, तस्वीरें

Tue, 18 Jul 2023 11:37 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में बारिश से आफत - फोटो : अमर उजाला
Uttarakhand Rain Alert Today: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश कहर बरपा रही है। पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर आए हैं। गंगा और अलकनंदा नदी खतरे के निशान पर चल रही हैं। वहीं, भूस्खलन के चलते देहरादून, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी समेत प्रदेश में कईं जगह भवन ध्वस्त हो गए हैं। उधर, प्रदेश में अब भी 275 सड़कें बंद हैं।

Uttarakhand: श्रीनगर डैम से अलकनंदा में छोड़ा अतिरिक्त पानी, हरिद्वार-ऋषिकेश में खतरे के निशान तक पहुंची गंगा

उधर, मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। 
विज्ञापन

2 of 5
घाट पर एसडीआरएफ तैनात - फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम में करीब तीन हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद गंगा तटों पर जल पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
फाटा में रेस्टोरेंट तबाह - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ हाईवे पर फाटा के पास बड़ा हादसा हो गया। मलबे और बोल्डर की चपेट मे आने एक रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया।  इस दौरान रेस्टोरेंट के अंदर दो लोग फंसे थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। 

4 of 5
देहरादून में मकान तबाह - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में शांति विहार व सपेरा बस्ती के बीच बहने वाले नाले में अत्यधिक वर्षा के कारण आए पानी से चार दुकानें व चार मकान ध्वस्त हो गए हैं। पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए समय रहते दुकान व मकान खाली करा लिए थे। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर पर गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री हाईवे झरझर गार्ड के पास मलबा आने से बंद हो गया। साथ ही गंगोत्री हाईवे मनेरी डैम के पास मलबा आने से बंद है। उधर, भटवाड़ी विकासखंड के जखोल गांव में बरसाती नाला उफान पर आने और भूस्खललन से खेती को नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें