फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: बारिश से उफान पर नदियां, गंगोत्री हाईवे का 10 मीटर हिस्सा धंसा, रास्ता बंद होने से रोके यात्री

Sun, 09 Jul 2023 04:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
उत्तरकाशी में बारिश के बाद उफान पर नदियां - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को बारिश के कारण उत्तरकाशी में नदियां ऊफान आ गईं। उधर, पोखू देवता मंदिर के पास गंगोत्री हाईवे का 10 मीटर हिस्सा भू-धंसाव की जद में आया। जिसके कारण बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Uttarakhand Rainfall: कई घंटों से हो रहे बारिश, सीएम धामी ने अफसरों को किया अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

वहीं, गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के पास भारी भूस्खलन हो गया। जिसके चलते हाईवे बोल्डर और मलबा आने के कारण बंद हो गया। पुलिस प्रशासन ने यात्री वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया। वहीं, देर शाम उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग और सुनगर में हाईवे सुचारू कर दिया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

साथ ही जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे समेत मुख्य मोटर मार्गों पर पुलिस बैरियर से रात्री आठ बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक लगा दी है। केवल आपातकालीन वाहनों और सैन्य वाहनों को ही आवाजाही की छूट रहेगी। वहीं जिले में तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

3 of 5
ऊफान पर नदी - फोटो : अमर उजाला
टोंस नदी खतरे के निशान पर बह रही है। यमुना भी चेतावनी के जलस्तर पर बह रही है। भागीरथी नदी का जलस्तर अभी चेतावनी से नीचे है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा की नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जनपद के सभी अधिकारियों को अपने फोन खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं।

4 of 5
यमुनोत्री में जान जोखिम में डालकर जल भर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं, यमुनोत्री धाम पहुंच रहे कावंडिए जान जोखिम में डालकर यमुना नदी से जल भरने को मजबूर हैं। धाम में नदी किनारे स्नान घाट नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। घाटी में लगातार बारिश से नदी का जलप्रवाह तेज होने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में रविवार से अगले चार दिन तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने नौ से 12 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें