फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश ने लिया विकराल रूप, कहीं बरसाती नाले उफनाए तो कहीं बह गई सड़क, तस्वीरें

Fri, 30 Aug 2019 08:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के कई इलाकों में आज सुबह हुई बारिश ने विकराल रूप ले लिया। यहां बरसाती नाले उफान पर आ गए और पहाड़ी इलाकों में सड़क ही बह गई। चंपावत जिले के चलथी में कई मीटर तक सड़क बह गई।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर की सीमा से लगे ढनौलासेरा में पूजा के दौरान तीन मंजिले मकान की पाल (लकड़ी का फर्श) टूटने से दो बुजुर्गों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों को कांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
बारिश से चंपावत जिले के टनकपुर में उफनाए किरोड़ा नाले में पीलीभीत निवासी बाइक सवार युवक बहने से बचा। उसकी बाइक नाले में बह गई है जो अब तक नहीं मिली है।

 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल जिले के कालाढूंगी में आज सुबह हुई भारी वर्षा के चलते मेथी शाह नाला उफान पर आ गया। जिस कारण नाले के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मेथी शाह नाले के पास दो घंटे के बाद यातायात सुचारू हुआ। भारी बारिश से चंपावत में हाईवे सिन्याडी के पास बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें