फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : बदरी-केदार, हेमकुंड के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी, लौटी ठंड, तस्वीरों में देखें

Sat, 17 Apr 2021 07:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग

सार

बर्फबारी और बारिश से हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम नहीं हो पाया। वहीं  केदारनाथ, मद्महेश्वर समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
चमोली जिले में शनिवार को मौसम दिनभर खराब रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही औली, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश से हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम नहीं हो पाया। वहीं  केदारनाथ, मद्महेश्वर समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। शुक्रवार रात करीब दो बजे से ही चमोली जिले में मौसम खराब हो गया था। रात को कुछ देर तक बारिश हुई, जबकि रविवार को निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं केदारनाथ, मद्महेश्वर समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर से शाम तक हल्की बर्फबारी होती रही, जिससे वहां ठंड बढ़ गई है। जबकि निचले क्षेत्रों में लगभग तीन घंटे तक रूक-रूककर बारिश होती रही।  यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित समुद्र सतह से तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। शुक्रवार देर रात से उत्तरकाशी जिले की निचली घाटियों में रिमझिम बारिश हुई। शनिवार को भी जिले के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री नेशनल पार्क के कनखू बैरियर पर तैनात वन दरोगा राजबीर रावत ने बताया गंगोत्री धाम एवं आसपास के इलाकों में शुक्रवार देर रात से ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी यहां बारिश और बर्फबारी होती रही।
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
धाम व  आसपास के क्षेत्र में करीब चार इंच बर्फ की चादर बिछ गई है। गंगोत्री धाम में बारिश बर्फबारी से घाट निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मुखबा मंदिर के पुजारी मुकेश सेमवाल ने बताया कि मुखबा व आसपास के क्षेत्र में करीब एक इंच बर्फ गिर गई है। 

4 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उधर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित पवन उनियाल एवं प्यारेलाल उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम समेत खरसाली, जानकीचट्टी, फूलचट्टी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जबकि यमुनोत्री से लगी चोटियों पर बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी से जिले के जंगलों में लगी आग बुझ गई है। उपला टकनौर आदि फल पट्टी वाले क्षेत्रों में फ्लावरिंग सीजन में बारिश एवं तेज हवाएं चलने से परागण क्रिया प्रभावित होने का खतरा मंडराने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
हर्षिल निवासी माधवेंद्र रावत ने बताया कि फ्लावरिंग सीजन में मौसम में आए इस बदलाव से सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को जिला मुख्यालय समेत निचली घाटियों में अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बर्फबारी वाले इलाकों में अधिकतम 5 डिग्री और न्यूनतम माइनस एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें