फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Weather: घंटे भर में 33 एमएम से अधिक बारिश में बने बाढ़ से हालात, स्कूल से लौट रहीं दो किशोरियां बहीं

Wed, 11 Sep 2024 08:15 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विदा हो रहा मानसून राजधानी में कहर बरपा रहा है। देहरादून में मंगलवार को हुई बारिश से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। चंद्रबनी में स्कूल से लौट रहीं दो किशोरियां पानी के तेज बहाव में बह गई। हालांकि उन्हें समय रहते बचा लिया गया। शहर में कई जगह जलभराव की समस्या देखने को मिली।

आलम यह रहा कि घंटे भर में 33 एमएम से अधिक बारिश हुई, जो सामान्या बारिश से 20 फीसदी अधिक है। सबसे ज्यादाबारिश विकासनगर में 59 एमएम हुई। जबकि देहरादून शहर में 39 5, मोहकमपुर में 33.1, करनपुर में 19.5 एमएम बारिश हुई।

घंटाघर, दर्शनलाल चौक, तहसील चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, हरिद्वार बाइपास, अजबपुर फ्लाईओवर के पास जबरदस्त पानी सड़क पर नजर आया। हालांकि बरसात रुकने के कुछ देर बाद पानी निकल गया। जब तक सड़क पर पानी रहा, इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।

विज्ञापन

2 of 5
बारिश से बाढ़ जैसे हालात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दोपहर शुरू हुई झमाझम बरसात करीब एक घंटा तक चली। इससे शहर में जगह-जगह सड़कों पर पानी नजर आया। प्रिंस चौक पर जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

3 of 5
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नगर निगम के कंट्रोल रूम पर भी शहर की अलग-अलग तीन जगहों से शिकायतें पहुंची। इस दौरान वार्ड-83 केदारपुरम, लोअर नेहरू ग्राम के गणेश एन्क्लेव और डस्टर स्कूल के पीछे चंद्रबनी में सड़क पर जलभराव हो गया। तीनों जगहों पर नगर निगम की टीमों को पंप लेकर भेजा गया। शाम तक तीनों जगहों की समस्याओं का समाधान हो गया।

4 of 5
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चंद्रबनी चोइला में बाढ़ का पानी आने से स्कूल से लौट रहीं दो किशोरियां पानी में बह गईं। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहाड़ों पर सितंबर माह भी नहीं सुरक्षित, भूस्खलन की हो चुकी बड़ी घटनाएं, दर्द से उबर नहीं पाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे चंद्रबनी चोइला निवासी किशोरी चांदनी और कृष्णा अपने छोटे भाई को लेने एक स्कूल में गई थी। लौटते समय बरसाती नाले में पानी के तेज बहाव में बह गई। सूूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर दोनों को बचा लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें