फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में आसमान से बरसी आफत, कृषि भूमि तबाह, रास्तों पर आया मलबा और बोल्डर, तस्वीरें...

Wed, 29 Apr 2020 11:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट(उत्तरकाशी)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में बुधवार देर शाम को मौसम ने करवट बदली। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। उत्तरकाशी में नौगांव में कई जगह रास्तों पर मलबा आ गया तो कई जगह कृषि भूमि तबाह हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नौगांव के ब्लाक के नंदगांव के खरकाना, मनेरगढ, जगटाडी, खनारा तोक में कृषि भूमि बह गई और पैदल रास्तों के साथ ही गोशालाओं को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गांव के विनोद बिष्ट, अनु बिष्ट ने बताया कि शाम छह बजे हुई भारी बारिश से अचानक तोक के ऊपर भारी मलबा और बोल्डर आ गए हैं। इसके कारण रास्ते बंद हो गए हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, किसानों के खेत भी मलबे से पट गए हैं। जिससे ग्रामीणों की खेती, रास्ते और प्रबल सिंह की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। लोग वाहनों से आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बड़कोट में ही बीते गुरूवार को भी भारी बारिश के कारण खेती को काफी नुकसान हुआ था। वहीं तभी से नगर पालिका क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति भी ठप पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें