फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बदला माैसम...बदरीनाथ में बारिश तो हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरें

Thu, 10 Oct 2024 04:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में बदला माैसम - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में अब ठंड की शुरुआत हो गई है। सुबह और शाम माैसम में ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं, आज दोपहर बाद पहाड़ी इलाकों में माैसम ने करवट बदली। शाम को बदरीनाथ धाम में बारिश हुई तो वहीं, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। 

बारिश होने से बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। इससे पहले आज हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए बंद हो गए। वहीं, अब हेमकुंड साहिब में करीब दो इंच तक बर्फ जम चुकी है। 

Uttarakhand: हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट हुए बंद, बर्फबारी के बीच पढ़ी गई अंतिम अरदास
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ धाम में बारिश - फोटो : अमर उजाला
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में भी गर्मी परेशान करेगी। मानसून विदा होने के बाद से प्रदेश के मैदानी इलाकों में पोस्ट मानसून की बारिश नहीं हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक की नमी कम होने लगी है। यही वजह है कि प्रदेश भर के न्यूनतम तापमान से लेकर अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

4 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बिक्रम सिंह ने बताया, आने वाले दिनों में प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिसके चलते मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, पर्वतीय इलाकों में दिन में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है।। रही बात तापमान में गिरावट की तो वह बारिश के बाद ही देखने को मिलेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें