फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: लगातार बारिश के चलते खतरे में आए भवन, स्कूल, कॉलेज, पांच घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे

Thu, 27 Jul 2023 03:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/ बड़कोट/ सहिया
विज्ञापन
1 of 5
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : amar ujala
लगातार बारिश के चलते देहरादून विकासनगर के साहिया समाल्टा मोटर मार्ग पर साहिया पाटन में सड़क धंसने से होटल, प्राथमिक विद्यालय व राजकीय इंटर कॉलेज खतरे की जद में आ गए। दूसरी तरफ रुक रुककर हो रही बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध हो गया था, एन एच के मशीन ऑपरेटरों के कड़ी मशक्कत के बाद यमुनोत्री हाईवे को पांच घंटे बाद खोला जा सका, लेकिन यहां ओजरी डाबरकोट में जोखिम भरी आवाजाही हो रही है।

वहीं जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भिडियालीगाड़ के पास विशालकाय बोल्डर आने से घोड़े खच्चरों की आवाजाही ठप हो गई है। जबकि पैदल आवाजाही जोखिम भरी है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के बाद कुदरत का कहर बरप रहा है।

पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं। वहीं, बारिश के बाद सड़कों पर मलबा फैल गया है। उधर टिहरी और रुद्रप्रयाग में कई घरों में मलबा गिरने से हालत बुरे हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे भी भूस्खलन से कई जगहों पर बंद है। 
विज्ञापन

2 of 5
सहिया में बारिश से टूटा पेड़ - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश से नुकसान - फोटो : amar ujala
केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन पूरे राज्य में तेज बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं। 

4 of 5
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : amar ujala
यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रात से हो रही बारिश से यमुना नदी, हनुमान गंगा, बडियार नदी उफान पर चल रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: प्रदेश में डेंगू के बाद अब आई फ्लू की दस्तक, मरीज घबराएं नहीं, डॉक्टरों की मानें ये सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क पर आया मलबा - फोटो : amar ujala
उधर, पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में काली नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें