फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bus Accident: चारधाम यात्रा पूरी होने से पहले ही हो गया हादसा, पलक झपते ही काल के गाल में समा गई सात जिंदगियां

Sun, 20 Aug 2023 09:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री हाईवे पर रविवार को गंगनानी के पास एक बस खाई में गिर गई। बस में गुजरात के यात्री सवार थे। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर करीब साढे तीन घंटे संयुक्त रेस्क्यू चलाया गया। इसके बाद 28 लोगों की जान बचाई जा सकी। 

Bus Accident: गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे थे तीर्थयात्री, खाई में गिरते ही बस के उड़े परखच्चे, तस्वीरें

तीर्थयात्रियों का दल हरिद्वार के साथ चारधाम की यात्रा की प्लानिंग करके घर से निकला था। हादसे में घायलों ने बताया कि वह 15 अगस्त को गुजरात से चले थे। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार और यमुनोत्री के दर्शन किए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
रविवार को वह गंगोत्री के दर्शन कर लौट रहे थे। इसके बाद उन्हें केदारनाथ व बदरीनाथ भी जाना था, लेकिन हादसे ने उनकी धार्मिक यात्रा पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी राजेश रावत ने बताया कि गंगनानी में जहां पर दुर्घटना हुई है वहां तीव्र मोड़ है। हो सकता है बस चालक ने इसी में संतुलन खो दिया हो। बस करीब 70 मीटर खाई में गिरी है। 

4 of 5
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र तुरंत सक्रिय हो गया था। वहीं, हादसा होता देख स्थानीय लोग भी मदद में जुट गए। जब तक टीम पहुंची उन्होंने भी कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगोत्री हादसे में घायल का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
डीएम अभिषेक रुहेला सहित एसपी अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में एसडीएम सहित आपदा प्रबंधन विभाग की क्यूआरटी टीम सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गंगनानी में तैनात वन विभाग के कर्मचारियों सहित 108 और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें