ऋषिकेश में वाहनों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बढ़ती भीड़ के चलते गंगा घाट और तटों पर पर्यटकों का रैला रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। दिन भर वाहन जाम में हांफते रहे। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि क्षेत्रों से आ रहे पर्यटकों के वाहनों के कारण दिनभर जाम रहा। त्रिवेणीघाट, पूर्णानंद, खारास्रोत, शिवानंद पार्किंग, माता कुटिर, तपोवन, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम की पार्किंग फुल रही।