फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: राजधानी में बेरोजगार संगठन का प्रदर्शन, सीएम आवास कूच करने पहुंचे, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Sat, 09 Nov 2024 06:10 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य स्थापना दिवस पर सैकड़ों की संख्या में एकजुट हुए युवा मुख्यमंत्री आवास कूच करने पहुंचे।  उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती आयु सीमा तत्काल बढ़ाए जाने के लिए युवा मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड बेरोजगार संगठन का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान कई युवाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, कई को परेड ग्राउंड ले जाकर छोड़ दिया।

शरिवार को सबसे पहले गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर सभा हुई। इसमें प्रदेशभर से आये युवाओं की भीड़ जुटी। संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा सरकार हठधर्मिता दिखाते हुए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट, महिला पदों की मांग और वन आरक्षी वेटिंग में चयनित अभ्यार्थियों की तत्काल नियुक्ति की मांग को सरकार चाहे तो आसानी से पूरा कर सकती है, लेकिन जनविरोधी नीतियों और बेरोजगारों के प्रति सरकार का उदासीन रवैया है।

 

विज्ञापन

2 of 5
बेरोजगार संगठन का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि सीएम के समक्ष मांग रखने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

विज्ञापन

3 of 5
बेरोजगार संगठन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सभा में जैसे ही सीएम आवास के घेराव की घोषणा हुई तो पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। करीब 12 बजे से गांधी पार्क से आंदोलनकारियों ने सीएम आवास का रुख किया। 1.30 बजे के करीब हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास पुलिस ने रोक लिया।

4 of 5
युवाओं का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए सोमवार को गृह सचिव से मुलाकात का आश्वासन दिया। इस पर आंदोलनकारी आज ही मुलाकात कराने की मांग पर अड़ गए। करीब 3.30 बजे पुलिस ने कई युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान भगदड़ में कई युवा-युवतियों को हल्की चोटें भी आईं।

ये भी पढ़ें...Doon University:  अगले सत्र से हिंदू धर्म का अध्ययन करेंगे छात्र, वेद-वेदांत के साथ पढ़ाया जाएगा विज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तराखंड बेरोजगार संगठन का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के समय भगदड़ मच गई। कई युवाओं को पुलिस ने गाड़ी में बैठा लिया। कुछ लोग पीछे की ओर दौड़ गए। उधर, राजपुर रोड पर विधायक खजानदास की गाड़ी आंदोलनकारियों के बीच फंस गई। हालांकि, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण किसी तरह की घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें