फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में बास्केटबॉल के हीरो बने देवभूमि के ये जुड़वा भाई, सीएम ने किया सम्मानित

Wed, 18 Jul 2018 09:09 AM IST
लवजीत शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
gaurav, saurav
पौड़ी जिले के कोटड़ीसैंण से 25 वर्ष पहले आकर रुड़की में बसे पटवाल परिवार के जुड़वा बेटों ने बास्केटबॉल में प्रदेश का नाम ऊंचा कर दिया है। गौरव व सौरभ पटवाल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बास्केटबॉल में अपनी पहचान बना रहे हैं। राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में चयनित पटवाल भाइयों में से एक गौरव ने लेबनान और जार्डन में आयोजित फीबा वर्ल्ड कप क्वालीफायर में भारतीय टीम की ओर से प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन

2 of 5
gaurav, saurav
पौड़ी के रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम कोटड़ीसैंण निवासी भारतेंद्र 25 साल पहले रुड़की आकर बस गए थे। उनके जुड़वां बेटे  गौरव व सौरभ पटवाल हैं। दोनों भाइयों की प्राथमिक शिक्षा देहरादून के मार्शल स्कूल में हुई है। उन्हें बचपन से ही बास्केटबॉल का खेलने का शौक था। गौरव व सौरभ के पिता देहरादून में एक कालेज में प्रवक्ता हैं। जबकि उनकी माता लंढौरा रुड़की के प्राथमिक विद्यालय-2 में शिक्षिका हैं। उनके पिता ने दोनों बच्चों की बास्केटबॉल में रुचि होने पर रुड़की के अशोक नगर स्थित घर की छत पर कोर्ट बना रखा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
gaurav, saurav
दोनों भाइयों ने रुड़की से ही हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। दोनों भाइयों ने स्कूल की बास्केटबॉल प्रतियोगिता और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में नाम रोशन करना शुरू कर दिया। दोनों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए 2015 में पंजाब की बास्केटबॉल एसोसिएशन में शामिल कर लिया गया और पंजाब टीम से जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया। इसके बाद किसी परिचित की मदद से दोनों ने 2016 में अमेरिका के रॉक आइसलैंड स्थित मिलन स्कूल में सेकेंडरी डिप्लोमा में प्रवेश लिया।

4 of 5
gaurav, saurav
दोनों ने पढ़ाई के साथ-साथ शिकागो, कैलीफोर्निया, न्यूयार्क, फिनिक्स सहित कई देशों में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर जलवे बिखरे। इसी बीच दोनों को मई 2018 में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बंगलूरू में सीनियर इंडिया कैंप के लिए बुलाया गया। जिसमें गौरव का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
trivendra singh rawat
इसके बाद गौरव ने 28 जून से दो जुलाई के बीच लेबनान और जार्डन में आयोजित फीबा वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से प्रतिभाग किया है। उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विगत शनिवार को देहरादून में दोनों भाइयों को सम्मानित किया किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें