पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में कुख्यात सुनील राठी द्वारा गोली मारकर हत्या करने के बाद कुख्यातों में दहशत है।
विज्ञापन
2 of 6
चीनू को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाती पुलिस
- फोटो : अमरउजाला
जानलेवा हमले के डर से रुड़की जेल में बंद कुख्यात चीनू पंडित व पौड़ी जेल में बंद सचिन खोखर सोमवार को रुड़की कोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
court
दोनों ने कोर्ट में प्रार्थना-पत्र देकर अपनी जान को खतरा बताते हुए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से पेशी की मांग की। कोर्ट ने उनकी प्रार्थना पर जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये सुनवाई की।
4 of 6
chinu pandit
- फोटो : amarujala
दरअसल, चीनू पंडित गैंग की सुनील राठी गैंग के बीच लंबे समय से दुश्मनी चल रही है। चीनू पंडित पर एक बार जेल के बाहर जानलेवा हमला हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी
हमले के पीछे राठी गैंग का हाथ था। इससे पहले भी कोर्ट परिसर में कई बदमाशों पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। ऐसे में चीनू व सचिन ने जान को खतरा बताकर जेल से बाहर आने की जगह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये पेशी की फरियाद कोर्ट से की।
सोमवार को रुड़की कोर्ट में चमोली जेल में बंद कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि की पेशी थी। इसे देखते हुए कोर्ट परिसर में पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। लेकिन देर शाम तक किन्हीं कारणों के चलते प्रवीण रुड़की कोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचा।