हर्षिल क्यारकोटी ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैक मार्ग भोजपत्र, देवदार के घने जंगलों, सुंदर घाटियों से होता हुआ घास के सुंदर मैदान तक पहुंचता है। जिसे क्यारकोटी बुग्याल (घास का मैदान) कहा जाता है। जब पर्यटक इस बुग्याल में पहुंचते हैं तो यहां प्राकृतिक फूलों की खुशबू और क्यारकोटी झील का शानदार नजारा गर्मजोशी भरे अंदाज में उनका स्वागत करता नजर आता है।