रोमांच के शौकीनों के लिए स्वर्ग है 11 हजार फीट की ऊंचाई पर ये एतिहासिक 'गली'
अमर उजाला
Thu, 3 August 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
अगर आप रोमांच के शौकीन हैं तो उत्तराखंड की यह जगह आपके घूमने के लिए एक दम परफेक्ट है। यहां आकर आप प्राकृतिक सौंदर्य के बीच ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।
Image Credit : अमर उजाला
यह जगह है उत्तराखंड में चीन सीमा से लगे उत्तरकाशी में गरतांग गली। यह जगह समुद्र तल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर है जो गंगोत्री नेशनल पार्क के अंतर्गत आती है।
Image Credit : सोशल मीडिया
यह गली दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में शुमार है। यहां खड़ी चट्टान को काटकर सीढ़ीनुमा रास्ता तैयार किया गया है। गरतांग गली भैरव घाटी से नेलांग को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर जाड़ गंगा घाटी में मौजूद है।
Image Credit : अमर उजाला
भारत-तिब्बत के बीच व्यापारिक संबंधों की गवाह गरतांग गली करीब 150 साल पुरानी है। इसके बारे में कहा जाता है कि 150 मीटर लंबे इस पैदल ट्रेक का निर्माण पेशावर के पठानों ने किया था।
Image Credit : अमर उजाला
इस रास्ते के जरिये भारत और तिब्बत के व्यापारी सुमला, मंडी से होते हुए उत्तरकाशी पहुंचकर नमक, मसाले, पशमीना ऊन और गुड़ का व्यापार किया करते थे। वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद इनर लाइन क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर इसे बंद कर दिया गया था।
Image Credit : सोशल मीडिया
बंद होने के बाद यह जर्जर हो गई थी। वर्ष 2015 में गृह मंत्रालय ने नेलांग व जादूंग को पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया। इसके बाद यह गली पर्यटकों के लिए खोली गई।
Image Credit : अमर उजाला
यहां जाने के लिए आप सबसे पहले ऋषिकेश होते हुए उत्तरकाशी पहुंचें। यहां से आप हर्षिल के लिए बस या कार से जा सकते हैं। इसके बाद लंका होते हुए नेलांग घाटी पहुंचे। इससे आगे आपको गरतांग गली पैदल सफर करना होगा।
Image Credit : अमर उजाला
लालू की लाडली रोहिणी ने शेयर तस्वीरों के साथ शेयर किए जज्बात