उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थल बाजार में घूमते तीन तेंदुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों में दहशत फैल गई। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह पुराना बाजार थल टोल के पास व्यापारी मनोज गोस्वामी ने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें सात अक्तूबर की रात 10 बजकर सात मिनट पर तीन तेंदुओं के घूमते देखा। वीडियो देख मनोज के होश उड़ गए।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर तीनों तेंदुओं के यह वीडियो फुटेज तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देख थल के लोग दहशतजदा हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह सत्याल ने लोगों से तड़के और शाम को अंधेरा होते ही बच्चों को घर से बाहर न भेजने की अपील की है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि उस वक्त बाजार में कोई नहीं था। उन्होंने वन विभाग से गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग की है। इधर, थल के दाफिला, डनौला, गौचर, अठखेत, ससखेत, पुराना स्टेशन थल के घरों के आसपास लोगों को भी तेंदुआ दिखा है।
लोगों का कहना है कि आस पास के क्षेत्रों में पहले भी तेंदुए दिखते आ रहे हैं। इस तरह से सड़कों पर तेंदुओं का घूमना खतरे से खाली नहीं है। विभाग इन्हें जल्द से जल्द पकड़े।