फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: छात्र राजनीति के इतिहास में पहली बार एक साथ हुए छात्रसंघ चुनाव, तस्वीरों में झलकियां

Sun, 09 Sep 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 14
student union election - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड की छात्र राजनीति के इतिहास में पहली बार शनिवार को राज्यभर के सभी कॉलेजों में एक साथ छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराए गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
student union election
चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

3 of 14
student union election
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में मतदान करता छात्र।

4 of 14
student union election
कर्णप्रयाग स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और सचिव पद पर एबीवीपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद एनएसयूआई के निकेश नेगी ने निर्दलीय प्रत्याशी हेमंत नेगी को 41 मतो से पराजित किया। निकेश नेगी को 382 और हेमंत नेगी को 341 मत मिले। दो अन्य प्रत्याशियों में आरती नेगी को 182 व आरती को 22 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सौरभ सिंह ने 514 वोटों से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

5 of 14
student union election
श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और सचिव पद पर जीत दर्ज की। सचिव पद पर आर्यन ग्रुप की दिव्या ने जीत हासिल की। जबकि एनएसयूआई के प्रत्याशियों का खाता भी नहीं खुल पाया। यहां अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अमित मिश्रा ने जीत दर्ज की। जबकि विवि प्रतिनिधि पद पर परिषद के ही विपिन फस्र्वाण पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।
विज्ञापन

6 of 14
student union election
देहरादून के एसजीआरआर पीजी कॉलेज में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन

7 of 14
student union election
रामनगर में छात्र संघ चुनाव मतदान के दौरान आईकार्ड चेक करतीं शिक्षिकाएं।

8 of 14
student union election
देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज में एनएसयूआई की प्रत्याशी निवेदिता राज अध्यक्ष बनी। मतदान के लिए छात्राओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया।

9 of 14
student union election
ऋषिकेश स्थित पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में हाथ जोड़कर वोट मांगने के लिए  एक प्रत्याशी सड़क पर बैठ गया।

10 of 14
student union election
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में कुछ इस तरह छात्र नेताओं ने मांगे वोट। 

11 of 14
student union election
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में एबीवीपी से बागी गुट के निर्दलीय प्रत्याशी प्रविंद गुप्ता अध्यक्ष बने। महासचिव पद पर भी निर्दलीय प्रत्याशी का कब्जा रहा। यहां अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के बागी परविंद गुप्ता और महासचिव पर आर्यन के बागी अकमल अली ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद जश्न मनाते छात्र।

12 of 14
student union election
डीबीएस पीजी कॉलेज में लगातार दूसरे साल भगवा परचम लहराया। छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनबीर नेगी ने एनएसयूआई के सुधांशु जोशी को 662 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। महासचिव पद पर निर्दलीय प्रत्याशी शिवम जोशी ने जीत दर्ज की, जो बाद में एबीवीपी में शामिल हो गए। नतीजे आने के बाद अन्य विजेताओं ने भी एबीवीपी का दामन थाम लिया। इसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ विजयी जुलूस निकालकर जश्न मनाया।

13 of 14
student union election
नरेंद्रनगर (टिहरी) में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप के रवि थापा और सचिव पद पर एनएसयूआई की शिल्पा ने जीत दर्ज की है। चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु जोशी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप के रवि थापा को 246 मत मिले। अभाविप के सागर 136 और एनएसयूआई की अंकिता भट्ट को 117 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के दिनेश सिंह चौहान को 262 और  उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन के राकेश सिंह को 233 मत मिले। सचिव पद पर एनएसयूआई की शिल्पा को 317 और  अभाविप के अक्षत कर्णवाल को 160 मत मिले। निर्वाचित प्रत्याशियों को प्राचार्य डा. सपना कश्यप ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

14 of 14
student union election
श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस के बाहर प्रत्याशी के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को रोकने लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस दौरान एक कार्यकर्ता चोटिल हो गया, जिसे पुलिस के वाहन से ही अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने ही बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लाठी भांजने का आरोप लगाया जबकि पुलिस ने जुलूस प्रदर्शन रोकने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें