फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले 'मजा' फिर 'सजा': बर्फबारी देखने धनोल्टी-बुरांशखंडा और चकराता में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जाम से हुए हलकान

Sun, 04 Feb 2024 09:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी/चकराता
विज्ञापन
1 of 5
बुरांशखंडा में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में अब लगातार बर्फबारी हो रही है। मसूरी में लगातार चौथे दिन रविवार को भी बारिश और हल्की ओलावृष्टि के साथ ही बर्फ के फुहारें पड़ीं। इससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। दोपहर बाद हुई बारिश के साथ ही घना कोहरा छा गया, जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

शहर का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, चकराता में भी इस बार अच्छी बर्फबारी हुई। बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता बर्फ देखने पहुंचे, लेकिन दोनों ही जगह पर्यटकों को जाम से हलकान होना पड़ा। 

VIDEO : गंगोत्री धाम में जमकर हुई बर्फबारी, वीडियो में देखें मनमोहक नजारा
विज्ञापन

2 of 5
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
मसूरी से आगे पर्यटन नगरी सुवाखोली और बुरांशखंडा के बीच लंबा जाम लगने से पर्यटक दिनभर परेशान रहे। यहां पिछले चार दिनों से लगातार पर्यटक बर्फ देखने पहुंच रहे हैं।  सुरेश कोहली ने बताया कि अगर किसी को मसूरी या देहरादून या टिहरी जाना हो तो यहां घंटों जाम में फंसना पड़ा रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जाम खोलने में लगी लेकिन पर्यटकों की भीड़ के सामने पुलिस व्यवस्था कम पड़ रही है। थानाध्यक्ष थत्यूड़ विनोद कुमार ने बताया कि वाहनों को अन्य मार्गों से देहरादून भेजा जा रहा है। क्षेत्र में गश्त जारी है।

4 of 5
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रविवार को बर्फबारी का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे। बारिश के बीच चकराता और लोखंडी का रुख किया। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से दिनभर छावनी बाजार के साथ ही साहिया और कालसी बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मी बरसाती पहन कर सड़क पर डटे रहे। दिनभर पर्यटक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
लोखंडी में भी राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई जगहों पर वाहनों के बर्फ में रपटने से भी ट्रैफिक प्रभावित हुआ। बीते 31 जनवरी को चकराता की ऊंचाई वाली चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ था। लोखंडी और आसपास की पहाड़ियों पर अब भी बर्फ टिकी है। रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के साथ पहुंचे। इससे जगह-जगह जाम जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें